फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग में चल रही अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर वर्षों से एक बिजली घर पर जमे कर्मचारियों को दूसरे पर तैनात करने की मांग की। कहा कि विभाग में अवैध वसूली चल रही है। आम नागरिक और व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष खत्री मनोज टंडन के नेतृत्व में शुक्रवार को तमाम व्यापारी एकत्र होकर कलक्ट्रेट बिजली घर पहुंचे। यहां अधीक्षण अभियंता रजत जुनेजा को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कहा कि बिजली विभाग के वितरण खंडों में अवैध वसूली की जा रही है। कई वर्षों से जमे बिजली घरों पर तैनात संविदा और सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण दूसरे बिजली घरों पर किया जाए। फ्लू एंड ग्रिड बिलिंग एजेंसी द्वारा समय से बिल बनाते समय मीटर रीडर द्वारा साइड पर रीडिंग डिमांड घटा बढ़ाकर पैसे की मांग की जाती है। जो सर्किल इंचार्ज की मिली भगत से होता है। इसे रोका जाए। मीटर लैब में सरकारी कर्मचारियों के नाम पर प्राइवेट व्यक्ति से काम लिया जाता है। यही व्यक्ति खराब मीटर को सही और सही मीटर को ख़राब दिखा कर उपभोक्ता से पैसे की मांग करते हैं। इसे तत्काल रोका जाए। सरकारी विभागों में स्वीकृत भार से अधिक लोड चलता है। लेकिन विभाग द्वारा कोई चेकिंग नहीं की जाती। इस दौरान मोनू यादव वीरेंद्र, वसीम अकरम, अनुभव गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें