फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अपने ग्राम पंचायत में वोट शामिल नहीं तो आंदोलन

Sat, 20 Sep 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। पिछले पंचायत चुनाव में अपने वोट दूसरी ग्राम पंचायत में शामिल करने से नाराज ग्रामीणों ने इस बार वोट अपनी ग्राम पंचायत में शामिल नहीं करने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछली बार राजनैतिक दबाव में उनके वोट गलत तरीके से दूसरी ग्राम पंचायत में शामिल कर दिए गए थे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चुचैला खुर्द के 119 लोगों ने डीएम के नाम एक पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि पिछले पंचायत चुनाव से पहले उनके वोट नवगठित ग्राम पंचायत शहजादपुर में शामिल कर दिए थे। इस साल पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुकरुआत होते ही ग्रामीणों ने अपने वोट अपनी ग्राम पंचायत चुचैला खुर्द में शामिल करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने एसडीएम, तहसीलदार व बीडीओ को प्रार्थना पत्र दिए।
ग्रामीणोंं का आरोप है कि दो सितंबर से वह अफसरों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि नियमानुसार किसी राजस्व ग्राम या उसके किसी मजरे को पंचायत क्षेत्र की घोषणा के प्रयोजनों के लिए विभाजित नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके वोट ग्राम पंचायत शहजादपुर से पृथक कर उनकी अपनी ग्राम पंचायत चुचैला खुर्द में शामिल नहीं किए गए तो वे सभी चुनाव के बहिष्कार करेंगे। पत्र पर अंकुश, सतवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, हरकेश सिंह, दीपक कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें