फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में नहीं मिली कार तो दूल्हा नहीं लेकर आया बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में कार और एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हा ने ऐन वक्त पर शादी से इनकार कर दिया। यही नहीं वह तय तारीख पर बरात लेकर भी नहीं आया, जिससे युवती पक्ष की ओर से की गई तैयारी पर पानी फिर गया। पुलिस ने मंगेतर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ये मामला थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव धनौरा मीर का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता बिजनौर जनपद के नहटौर थानाक्षेत्र के मुस्सेपुर पाली गांव निवासी युवक से तय किया था। दोनों परिवारों के बीच बातचीत पक्की हो गई और 24 नवंबर को बरात आनी थी, लेकिन लड़का पक्ष दहेज में कार और एक लाख रुपये की डिमांड करने लगा। लड़की पक्ष ने इसका विरोध किया तो बरात लाने से इनकार कर दिया। युवती के परिवार में शादी की सभी तैयारियां धरी रह गईं। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने महराब, आमिर, अबरार, खुर्शीद निवासी मुस्सेपुर पाली थाना नहटौर जनपद बिजनौर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें