एक नवविवाहित युवती ने पति के साथ रहने से इनकार किया है। उसका कहना है कि पति का काम नहीं करते हैं। इसके चलते शादी से नाखुश हूं। सामूहिक विवाह योजना के तहत उसने 10 हजार रुपये के सामान को वापस करा दिया है। इसको लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गरम है। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती 11 दिसंबर को वैवाहिक बंधन में बंधी। उसने अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए थे।
शहर के कैलसा बाईपास स्थित मैरिज हॉल में सामूहिक विवाह योजना में लोगों ने वर वधुओं को आशीष दिया। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने अब पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। युवती ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को सामान वापस करने का प्रार्थना पत्र दिया है। इसके साथ ही उसने 10 हजार रुपये के दहेज के सामान को भी वापस कर दिया है। युवती ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि पति का कारोबार सही नहीं है। इस शादी से नाखुश हूं। अब अपने पिता के परिवार के साथ रहना चाहती हूं। इसके चलते सामूहिक विवाह के तहत मिलने वाले सामान को वापस कर लिया जाए।
प्रदेश सरकार की ओर से सामूहिक विवाह में कन्या के लिए 51 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। कन्या के बैंक खाते में 35 हजार रुपये, 10 हजार रुपये के सामान शामिल है। इसके अलावा छह हजार रुपये में बराती और घरातियों की आवभगत होती है।