फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बारिश से गिरा मकान, मलबे में दबकर हैंडलूम कारोबारी के बेटे की गई जान

Wed, 06 Aug 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। तीन दिन से लगातार जारी बारिश अब तबाही मचाने लगी है। अब नौगांवा सादात में मकान की छत व पिछला हिस्सा गिरने से दो भाई सुहैल और नवेद मलबे में दब गए। सुहेल (22) की मौत हो गई जबकि नावेद घायल हो गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। नौगांवा एसडीएम ने भी मुआयना किया। हादसे की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन






नौगांवा सादात के मोहल्ला हाजी सत्तार वाली गली नई बस्ती निवासी हैंडलूम कारोबारी कमर आलम के परिवार में पत्नी नसीमा के अलावा बेटी शगुफ्ता और बेटे जुनैद, नवेद, सउद, सुहेल व उजैर हैं। छह भाई बहनों में चौथे नंबर के मोहम्मद सुहेल घर के निचले हिस्से में कपड़े का काम करते थे। सोमवार रात कमर आलम पत्नी व बच्चों के साथ घर के ऊपर वाले हिस्से में सो रहे थे।

मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे उनके घर की छत व पिछला हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। मोहम्मद सुहेल और उसका भाई नवेद मलबे में दब गए। धमाके के साथ गिरे मकान की आवाज सुनकर आसपास के लोगों मौके की तरफ दौड़े आए। लोगों ने मलबे को हटाना शुरू कर दिया और नवेद व सुहेल को मलबे से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सुहेल को मुरादाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजन अभी सुहेल को अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम सुनीता सिंह मौके पर पहुंच गईं और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई में जुट गई लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें