फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र में सुना पीएम का वर्चुअल संवाद

विज्ञापन
Heard PM's virtual dialogue in the assembly constituency - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
भाजपाइयों ने अमरोहा में एक बैंक्वेट हाल में बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का वर्चुअल संवाद सुना। जिसमें पीएम ने बजट को देश को विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाने वाला बताया। इसके अलावा हसनपुर और मंडी धनौरा, नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र में पीएम का वर्चुअल संवाद सुना गया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद के लिए विधानसभा वार कार्यक्रम आयोजित हुए। अमरोहा में जोया रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में तमाम भाजपाइयों ने बड़ी स्क्रीन पर पीएम का वर्चुअल संवाद सुना। कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने कहा कि आज विश्व भारत की ओर आशा भरी दृष्टि से देख रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था ऊंचाइयों पर है। आज विदेशी मुद्रा भंडार 630 मिलियन डॉलर की करेंसी तक पहुंच गया है।
कहा कि आम बजट को देश को आधुनिकता की ओर ले जाने वाला है। देश को बहुत तेजी से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। कहा कि सरकार ने महिलाओं को मालिकाना हक दिलाने का काम किया है। वहीं छोटे किसान के उत्थान के लिए पूरी व्यवस्था बजट में की गई है। इस तरह, मंडी धनौरा, हसनपुर और नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो, महेश अवाना, उमेश भारद्वाज, विधानसभा प्रभारी सत्यवीर सिंह, संयोजक युद्धवीर चौधरी, राकेश वर्मा, पूरन सिंह सैनी, डॉक्टर केएस सैनी, रमेश कलाल, प्रेम सिंह सैनी, मनोज वर्मा, पिंकी रानी, बाबू राम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें