कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शासन ने दवाइयों की नई सूची जारी की है। जिले के मेडिकल स्टोरों पर इन दवाइयों की आपूर्ति कराई जा रही है। इसके लिए विभाग के अफसरों को लगाया गया है। प्रोटोकॉल के आधार पर दवाइयां रखने के लिए कहा गया है। स्प्ष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों दवाई की कमी नहीं पड़नी चाहिए।
चिकित्सक विशेषज्ञों ने फरवरी माह में कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना जताई है। इससे पहले दूसरी लहर में कोरोना ने जमकर कहर बरपाया था। घर-घर में मरीज थे। मरीजों को मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों मिला मुश्किल हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दूसरी लहर में कोरोना से 203 लोगों की मौत हो हुई। जबकि हकीकत कई गुना अधिक है, लेकिन तीसरी लेकर को लेकर औषधि विभाग हरकत में आ गया है।
विभाग की ओर से फिर से दवाइयों की सूची जारी की गई है। जिले में करीब मेडिकल स्टोरों की संख्या 1700 है। सभी मेडिकल संचालकों को स्टोरों पर इन दवाइयों और सामान की पूर्ति हर हाल में पर्याप्त संख्या में कराने को कहा गया है। दवाइयों को प्रोटोकॉल और नॉन प्रोटोकॉल की श्रेणी में रखा गया है। लक्षण के आधार पर मरीजों को ये दवाई लेने के बारे में बताया जाएगा।