फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में वायरल हो रहे वीडियो में औद्योगिक इकाई की गैस से चार की हालत बिगड़ने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल हो रहे एक वीडियो में चार युवक अपनी हालत खराब बता रहे हैं। उनका कहना है कि वह चारों मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। वीडियो 29 दिसंबर का बताया जा रहा है। चारों का कहना है कि गजरौला की एक औद्योगिक इकाई की गैस की चपेट में आकर उनकी हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन

रविवार को इलाके में एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें चार युवक किसी निजी अस्पताल में भर्ती हैं। चारों का दावा है कि वह गजरौला की औद्योगिक इकाई में काम करते हैं। इससे 29 दिसंबर की दोपहर गैस का रिसाव हुआ। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद चारों को नजदीक ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मगर यहां पर हालत में सुधार नहीं हुआ। जिस पर परिजन उनको मुरादाबाद ले गए। मुरादाबाद के एक बड़े निजी अस्पताल में वह चारों अपना उपचार करा रहे हैं। वीडियो में चारों एक अस्पताल में भर्ती दिख भी रहे हैं। पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें