फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक छात्र और मिला कोरोना संक्रमित, संख्या हुई चार

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती लापरवाही के बीच जिले में कोरोना की चेन जुड़ गई है। बुधवार को फिर बीए का छात्र कोरोना संक्रमित मिला है। वह गजरौला में किराए के मकान में रहकर कोचिंग करता था। अभी दो दिन पहले संभल में आयोजित एनसीसी के कैंप में शामिल हुआ था। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने उसे होम क्वारंटीन किया है। जबकि उसके परिवार वालों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अब जिले में कोरोना के मरीजों की चार संख्या हो गई है।
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या 250 के करीब पहुंच गई है। लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं। लोग सड़कों और बाजारों में बिना मास्क और दो गज की दूरी गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बसपा सांसद दानिश अली भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालात यह है कि पांच दिन पहले मंडी धनौरा में मां-बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जबकि बुधवार को गंगेश्वरी क्षेत्र के एक निवासी बीए का छात्र कोरोना संक्रमित मिला है। वह पिछले कई दिन से खांसी जुकाम और बुखार से पीड़ित था। वर्तमान में वह गजरौला में किराए पर कमरा लेकर कोचिंग कर रहा है। जबकि दो दिन पहले संभल में एक डिग्री कालेज में आयोजित एनसीसी के कैंप में शामिल हुआ था।
छात्र के संक्रमित मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे अलग कमरे में क्वारंटीन कर दिया है। जबकि परिजनों और उसके संपर्क में आने वाले 40 लोगों के सैंपल आरटीपीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना मिल चुके हैं। लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें