फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: जब दहेज में दो लाख और बुलेट मिलेगी.. तभी बरात आएगी, लड़के की धमकी के बाद रो पड़ी दुल्हन

Sat, 25 May 2024 11:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

गजरौला में युवक ने दहेज नहीं मिलने पर शादी ले जाने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी लड़की पक्ष को मिलने पर उनमें हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है। 
विज्ञापन
शादी का सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला में दो लाख रुपये की नकदी और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न करने पर लड़के वालों ने शादी करने इन्कार कर दिया। पंचायत में बैठने के लिए भी तैयार नहीं हुए। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने छह महीने पूर्व अपनी बेटी का रिश्ता क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी निवासी युवक के साथ किया। उसका कहना है कि रिश्ते में एक लाख रुपये नकद, लड़के व उसकी माता और बहन को सोने चांदी के आभूषण दिए।

रिश्ता करते समय जून या जुलाई में शादी करने की बात तय हुई थी। दहेज में कोई सामान देना तय नहीं हुआ था। बेटी के पिता ने अब अपने बिचौलिए से कहा कि वह लड़के वालों से बात कर शादी की तारीख निश्चित करे। जिससे वह बेटी की शादी की तैयारी में जुट जाए।
विज्ञापन


ग्रामीण का आरोप है कि लड़के वालों ने बिचौलिए से दहेज में दो लाख रुपये व बुलेट मोटरसाइकिल की मांग रखी। उन्होंने बिचौलिए से कहा कि इसके बाद ही शादी की तारीख तय की जाएगी। मांग पूरी न की तो शादी नहीं करेंगे। बिचौलिए ने जब यह बात उनके सामने रखी तो पैरों तले की जमीन खिसक गई।

ग्रामीण ने पंचायत जोड़ने की बात की लेकिन लड़के वालों ने साफ कह दिया कि वह किसी पंचायत में नहीं जाएंगे। लड़के वालों के इस कदम से बेटी वाला ग्रामीण बेहद परेशान है। पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ श्वेताभ भास्कर कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें