फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा

Sat, 25 May 2024 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। महिला की मौत पर परिजनों ने निजी अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। महिला के परिजन अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। महिला को अस्पताल प्रशासन ने तबीयत खराब होने पर रेफर कर दिया था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल की लापरवाही से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

ग्राम पपसरी खादर निवासी शशिकांत ने अपनी पत्नी बबीता 25 साल को डिलीवरी के लिए चांदपुर रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में 23 मई को भर्ती कराया था। आपरेशन से बच्चा होने के बाद महिला की तबीयत खराब हो गई। चिकित्सक ने महिला को रेफर कर दिया। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों द्वारा हंगामा किए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। समाचार भेजे जाने तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई थी। निरीक्षक दिनेश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वही दूसरी ओर नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने बताया कि अस्पताल के पंजीकरण की जानकारी की जा रही है। बगैर पंजीकरण के अस्पताल चलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें