फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी में फेरों से पहले इस बात पर भड़क गया दूल्हा, दुल्हन पक्ष ने की धुनाई, थाने में पहुंच लगाई ये गुहार

Sat, 09 Dec 2023 12:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बैठने की जगह नहीं देने पर दूल्हा भड़क गया। इस पर लड़की पक्ष ने दूल्हे और बिचौलिया को पीट दिया। दूल्हे ने कोतवाली में शिकायत दी है। वहीं, दुल्हन पक्ष ने फेरे होने से पहले ऐन वक्त पर दूल्हा पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़ित दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के हसनपुर में बरात चढ़त के बाद दूल्हे के बैठने के स्थान को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दूल्हा व बिचौलिया के साथ मारपीट की गई। जमकर हंगामा हुआ। मारपीट के बाद दूल्हा अपने रिश्तेदारों के साथ कोतवाली पहुंच गया और कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


वहीं लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। जनपद बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बरात शुक्रवार दोपहर को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आई थी। यहां बरात चढ़त होने के बाद दूल्हा व बराती लड़की पक्ष के घर के पास खड़े हुए थे। 

दूल्हे का कहना है कि लड़की पक्ष के लोगों ने बैठने का कोई इंतजाम नहीं किया। इसी को लेकर बिचौलिया ने लड़की के मामा से बैठने के स्थान के बारे में पूछा। इस बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


हंगामा होने पर दूल्हा अपनी कार लेकर साथियों के साथ कोतवाली पहुंच गया और सुरक्षा की मांग की। दूल्हा व बिचौलिया ने खुद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। गले की चेन व नोटों का हार भी मौके पर गिर जाने की बात कही। जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई।
विज्ञापन

उधर, लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि फेरे होने से पूर्व ऐन वक्त पर दूल्हा पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर फेरे लेने से मना कर दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। समझौते के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें