फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सत्याग्रह एक्सप्रेस में टीईटी ने मजदूर को पकड़ा, डरकर चलती ट्रेन से कूदीं पत्नी और सास; अफसरों के उड़े होश

Sat, 09 Dec 2023 12:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा का गजरौला में सत्याग्रह एक्सप्रेस में टिकट निरीक्षक ने मजदूर को पकड़ लिया। मजदूर अपनी पत्नी और सास के साथ स्लीपर कोच में सफर कर रहा था। उसके पास सामान्य कोच का टिकट था। 
विज्ञापन
चलती ट्रेन से कूदीं मां-बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन में सामान्य कोच का टिकट होने के बावजूद स्लीपर कोच में सफर कर रहे बिहार के मजदूर को रेलवे स्टेशन पर टिकट निरीक्षक ने पकड़ लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई होने से डरी पत्नी और सास चलती ट्रेन से कूद कर घायल हो गईं। रेलवे स्टेशन पर अधिकारी व कर्मचारी सकते में आ गए। तुरंत घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


आरपीएफ दरोगा तुरंत घायलों को ई-रिक्शा से स्टेशन लाए और इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना कर दिया। बिहार के जिला बेंतिया के लोरिया थाना क्षेत्र के गांव मलाही टोला निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र अपने परिवार सहित हरियाणा में किसान के यहां काम करता है। 

छठ पूजा पर बीते महीने वह परिवार सहित गांव चला गया। जहां से सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से शुक्रवार को हरियाणा जा रहा था। साथ में पत्नी अंगरिया देवी और सास कुसुमवती भी थीं। उन पर टिकट सामान्य कोच का था, लेकिन सफर स्लीपर कोच में कर रहे थे। उनका कहना है कि बैठने के लिए जगह नहीं मिलने के कारण वह स्लीपर कोच में बैठ गए। 
विज्ञापन


सुबह एक्सप्रेस ट्रेन गजरौला रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान यहां एक टिकट निरीक्षक कोच में चढ़ गया और उनके टिकट चेक करने लगा। उसने स्लीपर कोच में सफर कर रहे अंगरिया देवी, कुसुमवती व जितेंद्र को पकड़ लिया। जितेंद्र को नीचे उतार लिया। इस बीच ट्रेन चल पड़ी। 

इधर टिकट निरीक्षक ने उस पर सामान्य कोच का टिकट होने के बावजूद स्लीपर कोच में सफर करने के कारण जुर्माना लगाने की बात कही। उधर, चलती ट्रेन में मां-बेटी ने देखा कि जितेंद्र को टीटीई पकड़ कर ले जा रहा है। उनको लगा कि वह जितेंद्र को जेल भेज देगा। 

 

इसी दहशत के चलते मां-बेटी ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। जिससे दोनों घायल हो गईं। उनके घायल हो जाने पर स्टेशन के अधिकारी व कर्मचारी दौड़ पड़े। तुरंत घायलों को संभाला और उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। मगर इसकी जानकारी एक आरपीएफ दरोगा को हुई तो वह तुरंत सीएचसी में पहुंचा। 

 
विज्ञापन

उसने घायलों को सीएचसी से निकाला और ई-रिक्शा में बैठाकर रेलवे स्टेशन ले गया। जहां पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना कर दिया। इस घटना से हर कोई अचंभित है। उधर पीड़ित परिवार का कहना है कि वह रेलवे के आला अफसरों से घटना की शिकायत करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें