कोरोना संक्रमण की इस लहर में मासूम बच्चे भी अधिक संख्या में संक्रमित हो रहे हैं। इस लहर में संक्रमित बच्चों की संख्या 46 हो गई है। खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के इलाज के लिए तैयारियां शुरू कर दीं हैं। शासन ने बड़ों की तरह शून्य से लेकर 12 साल तक के बच्चों के लिए भी कोरोना किट तैयार की हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.एसपी सिंह ने बताया कि जनपद में करीब 764 निगरानी समितियां है। सभी निगरानी समितियों को यह किट दी गई है। जिले में प्रत्येक निगरानी समिति को 100-100 किट दिए जाने का लक्ष्य है। फिलहाल 20-20 किट दी गई है। इसमें चार किट बच्चों के लिए हैं। जिससे जरूरत पड़ने पर बच्चों का इलाज इन किटों के माध्यम से कराया जा सकें। कोरोना संक्रमित होने या फिर संक्रमित के संपर्क में आने पर डॉक्टरों की सलाह पर बच्चों को ये दवाएं दी जानी हैं।