पेट्रोल पंप पर काम करके घर जा रहे अधेड़ की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर बुजुर्ग निवासी 45 वर्षीय नरेंद्र हाईवे किनारे एक पेट्रोल पंप पर सफाई का कार्य करते थे। वह गुरुवार की शाम चार बजे पेट्रोल पंप से घर जा रहे थे। रेलवे लाइन को पार करते समय दिल्ली की जा रही 5529 ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गए। रोते बिलखते परिजन पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आकर मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।