फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर्स की दुकान से सोने की चेन गायब, शक में महिला का करा डाला अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे

विज्ञापन
हसनपुर में ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण गायब होने के बाद जमा भीड़। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। नगर में गुरुवार दोपहर को ज्वेलर्स की दुकान से सोने की चेन गायब हो गई। दुकान पर बैठी एक महिला पर दुकान स्वामी ने शक जताया तो हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। महिला पुलिस ने उसकी तलाशी ली लेकिन उसके पास चेन नहीं मिली। इसके बाद महिला पर आरोप लगाया गया कि हो सकता है महिला ने चेन को निगल लिया हो। इसकी जांच कराने के लिए निजी सेंटर पर ले जाकर महिला का अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे कराया गया। हालांकि इसमें भी चेन की कोई भी पुष्टि नहीं हुई। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

नगर के सर्राफा बाजार में विवेक की ज्वेलर्स की दुकान है। गुरुवार दोपहर को 40 वर्षीय एक महिला दुकान पर सोने की चेन खरीदने के लिए पहुंची। इसी बीच ज्वेलर्स की दो सोने की चेन गायब हो गई। ज्वेलर्स ने महिला पर शक जताया तो हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही थाने से पुलिस पहुंच गई। महिला पुलिस ने परदे में जाकर उसकी तलाशी ली। लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद भी ज्वेलर्स एवं उनके साथियों को विश्वास नहीं हुआ तो आशंका जताई गई कि हो सकता है महिला ने सोने की चेन को निगल लिया हो पूर्व में भी ऐसी घटना हो चुकी है। इसी आशंका के चलते पास के ही एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ले जाकर महिला पुलिस की अभिरक्षा में महिला का अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे कराया गया लेकिन उससे भी कुछ हासिल नहीं हो सका।
विज्ञापन

कस्बा चौकी प्रभारी लवनीश चौधरी का कहना है शक के आधार पर महिला की तलाशी कराई गई थी। लेकिन उसके पास कुछ नहीं मिला है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें