फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव प्रेमिका बोली, मेरे पिता ने की है हत्या

विज्ञापन
आदमपुर के गांव में किशोर की मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देते विधायक महेंद्र खड़गवंशी। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। दिवाली पर घर आए किशोर का शव को आम के पेड़ पर फंदे पर लटका दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। गांव की एक किशोरी ने अपने पिता पर ही किशोर की हत्या करने का आरोप लगाया। किशोरी ने भी खुद आत्मदाह करने की धमकी दी। इससे पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में किशोरी को घर में नजरबंद कर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात कर दी। घटना के बाद प्रेमिका के परिजन घर से फरार हो गए। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के पिता और भाई के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

यह घटना आदमपुर थानाक्षेत्र के कोकापुर गांव की है। यहां पर किसान रामनाथ सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी बीरवती के अलावा छह बच्चे हैं। बेटा नौबत (17) हरियाणा के गुड़गांव में मोबाइल टावर पर नौकरी करता था। उसका प्रेम प्रसंग गांव की किशोरी के साथ चल रहा था। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए नौबत दो दिन पहले ही घर आया था। परिजनों के आरोप के मुताबिक शुक्रवार शाम लगभग साढ़े छह बजे प्रेमिका के पिता और भाई घर आए और काम का बहाना बनाकर नौबत को अपने साथ ले गए। दो घंटे तक नौबत घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तभी गांव के पास राशन डीलर नौसिंह के बाग में आम के पेड़ पर कपड़े के फंदे के सहारे नौबत का शव लटकता मिला। घटना से परिजनों ने चीखपुकार मच गई। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और सीओ सतीश कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने मौके पर सबूत जुटाए।
सीओ सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक नौबत की मां बीरवती की तहरीर पर किशोरी के पिता जितेंद्र और भाई मनोज के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

‘तीन महीने से बना रहे थे हत्या का प्लान’
नौबत की लाश मिलने की खबर मिलते ही उसकी प्रेमिका भी घटनास्थल पर पहुंच गई। उसने अपने पिता और भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया और खुद भी आत्मदाह करने की धमकी दे डाली। बोली, वह पिछले तीन महीने से नौबत को मारने का प्लान बना रहे थे। प्रेमिका के अलफाज सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस ने किशोरी को घर में नजरबंद कर लिया और सुरक्षा के लिहाजा से पुलिस तैनात कर दी। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आदमपुर में मृतक नौबत का फाइल फोटो।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें