फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अमरोहा में प्रेमिका ने कराया दुष्कर्म का केस, आरोपी ने फंदे लटक कर दी जान

Sat, 30 Oct 2021 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अमरोहा के बुरावली में प्रेमिका की बेवफाई से आजिज एक युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


मृतक के पिता के मुताबिक थाना आदमपुर के ग्राम दढियाल निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र झंडू सिंह (25) का संभल जनपद के रजपुरा थानाक्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम को देखते हुए दोनों परिवार के सदस्य शादी कराने को राजी हो गए। लड़की पक्ष के लोग शादी की तारीख जल्दी करना चाहते थे, जबकि लड़का पक्ष शादी की तारीख छह माह बाद करने की बात रखी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

19 अक्तूबर को लड़की पक्ष के लोगों ने शादी में दहेज की मांग करने और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। जिससे युवक बहुत परेशान था।
विज्ञापन


शुक्रवार को युवक ने फंदे पर लटकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से लड़की पक्ष की ओर से जितेंद्र पर दबाव बनाने के लिए मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या करने को विवश किया जा रहा था।

थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें