नौगांवा क्षेत्र की रहने वाली शिकायतकर्ता महिला ने अपने पहले पति की मौत के बाद मुहल्ला कटरा में रहने वाले एक व्यक्ति से दूसरा निकाह किया था। महिला के पास पहले पति से चार बच्चे थे। सभी बच्चे महिला के साथ ही रहते थे।
इसके बाद दो बच्चे वर्तमान पति से हुए, जो कि आरोपी है। वह महिला के पहले पति से पैदा हुई लगभग 13 साल की किशोरी के साथ ढाई माह से दुष्कर्म करता आ रहा है। गुरुवार को मां की गैरमौजूदगी में आरोपी सौतैले पिता ने उसको फिर से अपनी हवस का शिकार बनाया।
इसके बाद नाबालिग ने रोते हुए घटना के बारे में जानकारी पड़ोस में रहने वाली एक महिला को दी। इस दौरान नाबालिग की मां भी घर पहुंच गई। गुस्साई पत्नी व मुहल्ले वालों ने पकड़कर उसे पुलिस को सौंप दिया। थाने में नाबालिग ने बताया कि बापू चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था, इसीलिए वह चुप रहती थी।
पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है।