क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर गांव के ही युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां के ग्रामीण ने बताया कि मंगलवार मध्यरात्रि में उन्नीस वर्षीय बेटी घर में सो रही थी। जबकि परिवार के अन्य सदस्य उसी घर में दूसरी तरफ सो रहे थे। इसी बीच गांव का ही एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया। उनके युवती के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी और भाग गया। बुधवार सुबह को युवती के गुमशुम होने पर परिजनों ने इसके बारे में पूछा तो युवती ने पूरी घटना परिजनों को बताई। परिजनों ने मामले में कार्रवाई कराने का निर्णय लिया। इसी बीच गांव के ही कुछ लोगों ने समझौता कराने का भी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। पुलिस ने तहरीर मिलते ही मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि मामले में युवती के पिता की तहरीर पर गांव के ही युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।