फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज निपटा लें काम, लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिवाली पर छुट्टियों का ऐसा संयोग बना है कि बैंक शाखाओं में लगातार चार दिन तक ताला बंद रहेेगा। ऐसे में बैंक से लेन देन और जरूरी काम निपटाने का मौका कल यानी बुधवार तक ही है। एटीएम के भरोसे रहना मुश्किलों को बढ़ा सकता है। इससे पहले भी त्योहारी छुट्टियों में एटीएम में कैश नहीं रहा था। हालांकि बैंक प्रबंधन ने एटीएम में रुपये भरपूर रखने का दावा किया है।
विज्ञापन

खुशियों का त्योहार दिवाली चार नवंबर यानी कल मनाई जाएगी। इसके चलते बैंक बंद रहेंगे। पांच नवंबर को गोवर्द्धन पूजा और छह नवंबर को भैया दूज की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा सात नवंबर को रविवार के चलते अवकाश है। वहीं 10 नवंबर को छठ पूजा की छुट्टी ऐच्छिक है। इसके अलावा 13 नवंबर को द्वितीय शनिवार का सार्वजनिक अवकाश है, जबकि 14 नवंबर को रविवार का अवकाश रहेगा। वहीं 16 नवंबर को वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस का ऐच्छिक अवकाश है, जबकि 19 नवंबर को गुरुनानक जयंती की छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही 21 नवंबर को रविवार है। इसके अलावा 27 नवंबर को चौथा शनिवार, जबकि 28 नवंबर को को रविवार की छुट्टी रहेगी।
दिवाली और त्योहार की छुट्टियों पर एटीएम में पर्याप्त कैश रहेगा। इसके लिए बैंक शाखाओं को निर्देश जारी किए गए हैं। बैंक ग्राहकों की सुविधा का ख्याल रखें। उपेंद्र चौधरी, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें