फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों की टूटी सड़कों को जल्द ठीक कराएं : डीएम

Thu, 20 Mar 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसानों की समस्याएं सुनतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स। सं
विज्ञापन
अमरोहा। कलक्ट्रेट में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों की समस्या सुनीं। उन्होंने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए गांवों में पाइप लाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई गई सड़कों को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों की समस्या का समय से समाधान नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में टूटी सड़कों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

किसानों ने अपनी समस्या उठाते हुए कहा कि समय से गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा जल निगम द्वारा गांवों में सड़कें तोड़कर पानी की पाइप लाइन बिछाई गई हैं, लेकिन सड़कों की ठीक ढंग से मरम्मत नहीं की गई है। इस पर डीएम ने कहा कि समय से तोड़ी गईं सड़कों को ठीक करा दिया जाए, अन्यथा कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने चीनी मिलों को समय से गन्ने का भुगतान करने को कहा।
डीएम ने कहा कि जिन स्थानों पर पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, वहां पर गर्मी को ध्यान में रखते हुए समय से पानी की टंकी चालू कराएं। डीएम ने बिजली विभाग के खराब ट्रांसफार्मर, नए मीटर लगाए जाने, गलत बिल में सुधार और किसानों के प्रार्थनापत्र पर समय से समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को सुधार करने के लिए कहा।
विज्ञापन

जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लें

डीएम ने जनसुनवाई पोर्टल पर आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेने को कहा। गन्ने का भुगतान के संबंध में चीनी मिल बेलवाड़ा के लंबित भुगतान पर नाराजगी जताई। कहा कि जो चीनी मिले बंद हो गई हैं वह हर हाल में मार्च के अंत तक गन्ने का भुगतान कर दें। किसानों ने चकबंदी को लेकर भी शिकायत की। जिस पर डीएम ने कहा कि चकबंदी सबके हित में है। सभी गांवों में चकबंदी कराई जाएगी और पूरे मानकों का ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर उपनिदेशक कृषि डॉ. रामप्रवेश, जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार, सीवीओ डॉ. आभा दत्त समेत बिजली विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें