फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दुष्कर्म पीडि़ता ने बदनामी के डर से छोड़ा था घर, छह साल बाद मिली

Thu, 20 Mar 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

समाज में बदनामी के डर से गांव छोड़कर गई दुष्कर्म पीड़िता पुलिस को छह साल बाद दिल्ली से मिल गई। बालिग होने के बाद पीड़िता ने बरेली के युवक से शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों दिल्ली में नौकरी करने लगे। पीड़िता के एक बेटी भी है।
पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए है। अब पुलिस गांव निवासी उस आरोपी की तलाश में है, जिसने युवती से दुष्कर्म किया था। रजबपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की 16 वर्षीय बेटी 11 फरवरी 2019 को घर से गायब हो गई थी। उस समय किशोरी कक्षा नौ में पढ़ती थी। किसान ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मुकदमे की जांच रजबपुर पुलिस के बाद एएचटीयू थाना पुलिस ने की। छह साल में 12 विवेचक बदल गए। लेकिन, किशोरी नहीं मिली। एसपी अमित कुमार आनंद ने मामले की विवेचना वर्तमान एएचटीयू थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार सौंपी।
पुलिस ने सीडीआर व अन्य सुरागकशी के आधार पर पीड़िता को दिल्ली से तलाश लिया। लेकिन, पीड़िता की कहानी सुनकर पुलिसकर्मी अचंभित है। परिजन भी बेटी के साथ हुए अत्याचार से अंजान थे। पुलिस के मुताबिक, जिस समय किशोरी घर छोड़कर गई थी, उससे पहले गांव के ही युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने पीड़िता को इतना डरा धमका दिया था कि वह परिजनों को कुछ नहीं बता सकी और समाज में बदनामी के डर से घर छोड़ कर चली गई।
घर से जाने के बाद पीड़िता बरेली में एक बुजुर्ग महिला के घर पर रुकी थी। बालिग होने के बाद बुजुर्ग महिला ने पीड़िता की रजामंदी से भतीजे के साथ शादी करा दी। युवक दिल्ली में नौकरी करता था, इसलिए वह भी दिल्ली रहने लगी। पीड़िता पर एक बेटी भी है। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

छह साल में 1200 पन्ने की चार्जशीट हुई तैयार

पुलिस के मुताबिक प्रकरण में 12 विवेचक बदले गए हैं। जबकि, छह साल में 1200 पन्नों की चार्जशीट तैयार हो गई है। आरोप है कि समाज में बदनामी की वजह से उसे घर छोड़ना पड़ा। अब ससुराल वालों की चिंता सता रही है। डर है कि ससुराल वालों को हकीकत का पता न चल जाए। उधर, घटना के बाद से पीड़िता लौटकर कभी घर नहीं आई और न परिजनों ने उसके बारे में पता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें