फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दस सेमी घटा गंगा का जलस्तर, खतरा बरकरार

Mon, 18 Aug 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बिजनौर बैराज से 1.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। तिगरी में रविवार को गंगा का जलस्तर 200.50 मीटर हो गया जो एक दिन पहले दर्ज किए गए 200.60 मीटर से दस सेंटीमीटर कम है। पांच दिन बाद जल स्तर 200.60 मीटर से घटकर 200.50 मीटर पर पहुंच गया। खेतों में भरा बाढ़ का पानी कम होने से किसानों ने कुछ राहत तो मिली है लेकिन उनकी दुश्वारियां कम नहीं हुई है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद गहलौत ने बताया कि रविवार को बिजनौर बैराज से गंगा में 1,28,822 क्यूसेक पानी छोड़ा गया लेकिन गंगा के जलस्तर में दस सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। तिगरी में गंगा का जल स्तर 200.60 मीटर से घटकर 200.50 मीटर पर पहुंच गया। जेई ने बताया कि पांच दिन बाद जलस्तर कुछ कम हुआ है।
बीते बुधवार से शनिवार तक तिगरी में जल स्तर 200.60 मीटर रहा। चार दिन तक गंगा का जलस्तर ठहरा रहा। पांच दिन बाद पानी कम होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस तो ली है लेकिन उनकी दुश्वारियां बरकरार है। बाढ़ से किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। गन्ने को छोड़कर सभी फसलों को बाढ़ का पानी लील गया। किसानों पानी भरे रास्तों से चारा लाने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें