फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जान जोखिम में डालकर गंगा एक्सप्रेसवे पर दौड़ा रहे बाइक

Mon, 18 Aug 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बाइक चढ़ाते युवक। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर युवा गंगा एक्सप्रेसवे पर बाइक दौड़ा रहे है। गंगा तट बाध के पास एक्सप्रेसवे की ऊंचाई करीब 13 मीटर है जहां से युवा बाइक को एक्सप्रेसवे पर चढ़ाते है मिट्टी पर बाइक फिसलने से हादसा हो सकता है।
पिपलौती और सिरसा गुर्जर के बीच गंगा तट बांध पर बने अंडरपास के पास कुछ युवक एक्सप्रेसवे पर बाइक चढ़ाते नजर आए।
हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांवों से गुजर रहा गंगा एक्सप्रेसवे गंगा तट बांध को पार करता है। हसनपुर के पिपलौती और सिरसा गुर्जर के बीच गंगा तट बांध पर गंगा एक्सप्रेसवे का अंडरपास बना है। इससे जीरो प्वाइंट मोहम्मदाबाद से लेकर पौरारा तक के ग्रामीण गुजरते हैं। हालांकि, इस समय गंगा तट बांध आवागमन लायक नहीं रह गया। उसकी सड़क टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह गड्ढे बने हैं। फिर भी बड़ी संख्या में लोग इससे गुजरते हैं। वहीं कुछ ऐसे युवक हैं जो घर से घूमने के लिए बाइक लेकर निकलते हैं। वह गंगा तट बांध पर बने एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास आते हैं। यहां 13 मीटर ऊंचे गंगा एक्सप्रेसवे पर बाइक चढ़ाकर इधर-उधर घूमते हैं। हापुड़ जिले की तरफ चक्कर लगाते हैं। शंकर टीला के निकट बाइक उतार कर गंगा किनारे रील बनाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें