बिजनौर बैराज से गंगा में 32965 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण गंगा का जलस्तर दस सेंटीमीटर बढ़ गया है। गंगा किनारे की झाेंपड़ियों को बाढ़ के पानी ने अपनी चपेट में ले लिया। शुक्रवार को तिगरी में गंगा का जलस्तर 199.60 मीटर दर्ज किया गया।
जेई सुभाष चंद गहलौत ने बताया कि बृहस्पतिवार को तिगरी में गंगा का जलस्तर 199.50 मीटर दर्ज किया गया था। वहीं, बिजनौर बैराज से गंगा में 32965 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे गंगा का जलस्तर दस सेंटीमीटर बढ़ने के कारण 199.60 मीटर हो गया। दस सेंटीमीटर जल स्तर बढ़ जाने के कारण बाढ़ का पानी किनारे पर पहुंच गया है। बाढ़ के पानी ने किनारे में लगीं पंडो-पुरोहितों की झोंपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया है। बाढ़ के कारण दुकानदारों और होटल वालों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है। बाढ़ के कारण खादर के ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।