फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी गंगा मेले में वाराणसी की तर्ज पर ही गंगा आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में पहली बार वाराणसी की तर्ज पर गंगा महाआरती होगी। इसका लाइव प्रसारण देश-विदेश में किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए 2200 हैंडपंप और करीब एक एकड़ में टेंट सिटी बनाई जा रही है। यहां सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग भी होगी।
विज्ञापन

25 नवंबर तक चलने वाले मेले का मुख्य स्नान 24 नवंबर को होगा। महिलाओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई घाट बनाया जा रहा है। सैंड आर्ट, रंगोली, गंगा और किसान चौक भी आकर्षण होंगे। चौकों पर प्रतिमाएं लगाई जाएंगी।
मेले में 447 स्विस कॉटेज, 869 ईपी टेंट, 933 छोलदारी और छह महाराजा टेंट बनाए जा रहे हैं। ईपी और स्विस टेंट भी लगाए जाएंगे।
एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि पहली बार वाराणसी की तर्ज पर गंगा महाआरती होगी और इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारियां समय से पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

...
प्रत्येक घाट पर नाव और गोताखोरों की रहेगी व्यवस्था
अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में 31 नाव और छह मोटरबोट की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक घाट पर नाव और गोताखोर तैनात किए जाएंगे। लोगों को गहरे से पानी से बचाव की जानकारी के लिए आपदा मित्र लगाए जाएंगे। इसके अलावा एसडीआरएफ भी लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। मेले में 35 मल्लाह और 15 गोताखोरों भी रहेंगे। जिससे गंगा में डूबने वाले लोगों को बचाया जा सके।
...
मेले में लगेंगे 2200 हैंडपंप
अमरोहा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल की किसी प्रकार की समस्या न हो। इसके लिए भी मेला परिक्षेत्र में 2200 हैंडपंप लगाए जाएंगे और 260 टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी। नगर पालिका और नगर पंचायत से पानी के टैंकर मंगाए जाएंगे। 37 मोबाइल शौचालय भी बनाए जाएंगे। इनके अलावा मेले में रोशनी के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जिससे मेला रंगबिरंगी रोशनी से जगमग रहेगा।
.......
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे
अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिसमें शिव दुर्गा नृत्य नाटिका, गंगा अवतरण, मयूर नृत्य, चरकुला, रामायण, कथक और लोक नृत्य, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के नृत्य और गायन।
विज्ञापन

........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें