फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नकली नोट छापने व बाजार में खपाने वाला गिरोह पकड़ा, मशीन भी मिली

Sat, 07 Jun 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। आदमपुर पुलिस ने नकली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया है। उनके पास से नकली नोट छापने की एक मशीन भी मिली है। साथ ही 50-50 रुपये के करीब पांच हजार के जाली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

मामले का खुलासा तब हुआ जब बृहस्पतिवार देर शाम आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में एक सब्जी विक्रेता को एक युवक ने 50 रुपये का नकली नोट दिया। सब्जी विक्रेता ने शक होने पर उसने तुरंत उस युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के पास से 50-50 रुपये के कई नकली नोट बरामद हुए। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
पुलिस की जांच में नकली नोट से जुड़े गिरोह की परत से परत खुलती चली गई। यह मामला नकली नोटों के एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा निकला। शुक्रवार देर शाम आदमपुर पुलिस ने संभल जनपद के एचौड़ा कंबोह थानाक्षेत्र से दो और संदिग्धों को दबोच लिया। इनके पास से एक नकली नोट छापने की मशीन भी मिली है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि इसका इस्तेमाल नकली नोट छापने के लिए किया जाता था।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस की यह कार्रवाई नकली नोटों के कारोबार पर एक बड़ी चोट मानी जा रही है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाता है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें