फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गणेश चतुर्थी उत्सव : जिले में दस जगहों पर स्थापना, 22 स्थानों से निकाली जाएंगी शोभायात्राएं

Wed, 27 Aug 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में गणेश चतुर्थी उत्सव बुधवार से शुरू हो रहा है। गणपति बप्पा की प्रतिमा खरीदने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। उधर, मूर्ति विसर्जन से पहले जिले में 22 स्थान पर शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। दस स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना होगी। 17 जगहों पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। आयोजकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने भी सतर्क हो गई हैं। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं।
विज्ञापन

दस दिन चलने वाले गणेश चतुर्थी उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। जिले के बाजारों में रौनक है। शहर में गणेश चतुर्थी को लेकर बाजार सजे नजर आ रहे हैं जहां घरों पर महिलाएं तैयारी में जुटी हैं। वहीं, दूसरी तरफ बाजार में गणपति बप्पा की कई तरह की मूर्ति श्रद्धालुओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व है। शहर के लोग गणेश चतुर्थी को श्रद्धालु हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी में हैं।
श्री बाबा गंगानाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि हिंदू संस्कृति में किसी भी कार्य की सफलता के लिए सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। गणेश के पूजन से भक्तों को सुख, समृद्धि और यश प्राप्ति होती है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अमरोहा शहर में छह, देहात थाना क्षेत्र में दो, नौगांवा सादात में एक, डिडौली में दो, धनौरा में एक, बछरायूं में तीन, गजरौला में तीन, हसनपुर में दो, सैदनगली में दो और आदमपुर में एक गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी।
विज्ञापन

-
गणेश चतुर्थी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई हैं। गणेश चतुर्थी उत्सव को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। -अमित कुमार आनंद, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें