फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डेंगू के दो मरीज और मिले, संख्या हुई नौ

Wed, 27 Aug 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को फिर डेंगू के दो मरीज मिले हैं। दोनों को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। डॉक्टरों की देखरेख में घर में ही इलाज चल रहा है। दो नए मामले सामने आने के बाद जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या नौ हो गई है।
विज्ञापन


अमरोहा के मोहल्ला सराय कोहना में 30 वर्षीय युवक को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। निजी और जिला अस्पताल में उपचार करने के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। लिहाजा डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने अस्पताल में डेंगू की जांच कराई जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं इम्मा प्रहलादपुर की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को भी बुखार आ रहा था। सरकारी अस्पताल की जांच में उसे भी डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक डेंगू के नौ मरीज मिल चुके हैं।
सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि अब तक मिले डेंगू के मरीजों की सेहत बिल्कुल ठीक है। लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंंने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए घर के अंदर-बाहर पानी जमा न होने दें। कूलरों और गमलों को साफ रखें, मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें और मच्छर भगाने वाली क्रीम या लोशन लगाएं। इसके अलावा खिड़कियों पर जाली लगवाएं और मच्छरों के सक्रिय होने के समय (सुबह और शाम) बच्चों को बाहर कम भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें