जवाहर नगर मोहल्ले में वाहन की टक्कर लगने से बंदर की मौत हो गई थी। इसके बाद पहुंचे बंदरों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। जब लोगों ने उन्हें भगाने की कोशिश कि तो वह काटने के लिए दौड़ने लगे।
गजरौला में बंदर को चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए वाहन से टक्कर मार दी। इसमें बंदर की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद वहां बंदरों का झुंड पहुंच गया। उन्होंने लोगों का निकलना बंद कर दिया। यही नहीं जो भी उधर को निकल रहा था बंदर उस पर हमला कर रहे थे। काफी देर तक मार्ग अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
मामला बुध बाजार चौराहा के निकट और जवाहर नगर मोहल्ले में बस्ती की तरफ जा रही गली का है। मंगलवार की सुबह दस बजे यहां एक अस्पताल के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए बंदर को टक्कर मार दी। जिससे बंदर की मौके पर मौत हो गई।
बंदर की मौत हो जाने पर कुछ ही देर में बंदरों का झुंड एकत्र हो गया। आक्रोशित बंदरों का झुंड, जो भी गली की तरफ से निकला, उस पर हमलावर हो गए। उनको हमलावर होते देख लोग गली में ही खड़े हो गए या रास्ता बदल कर निकले। काफी देर तक रास्ता बंद रहा।
विज्ञापन
बाद में किसी तरह से लोगों ने बंदर के शव को हटाया। तब जाकर बंदरों का झुंड वहां से गया। बंदर के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मगर बंदरों की दहशत लोगों के कान में गूंजती रही।