फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर कार दूसरी तरफ पलटी, बरेली के दो मजदूरों की मौत; तीन जख्मी

Tue, 14 Nov 2023 10:05 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

हरियाणा जाते समय बरेली निवासी श्रमिकों की कार हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने बताया कि कार की रफ्तार ज्यादा थी इसलिए हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
अमरोहा में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें बरेली के दो मजदूरों की मौत जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है। बरेली जनपद के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव दोहरा टांडा में इमाम का परिवार रहता है।

विज्ञापन


उनके बेटे जियाउर्रहमान अपने साथी अब्दुल, कलीम, परवेज, जलील के साथ हरियाणा की सिरसा मंडी में काम करते थे। सोमवार की शाम सभी लोग कार में सवार होकर बरेली से सिरसा मंडी हरियाणा जा रहे थे। करीब नौ बजे जैसे ही उनकी कार जोया में भोलेनाथ ढाबे के सामने पहुंची।

तभी अचानक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टक्कर के बाद कार ने तीन से चार पलटी खाईं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि जियाउर्रहमान (35) और अब्दुल (32) की मौके पर मौत हो गई। कलीम, परवेज और जलील गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार हादसे का कारण बनी है। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हाईवे पर कार का टायर बदलने के दौरान हादसा, बरेली के युवक की मौत

 रजबपुर में कार का टायर बदलने के दौरान हाईवे पर एक और हादसा हो गया। जिसमें बरेली के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरेली जनपद के मोहल्ला बहेड़ी में बाबू का परिवार रहता है। उनके बेटे बदलू हसन सोमवार की रात करीब एक बजे दिल्ली से कार में सवार होकर बरेली जा रहे थे।

जैसे ही उनकी कार रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे स्थित जमापुर के पास पहुंची, तभी टायर में पंक्चर हो गया। लिहाजा बदलू हसन कार को हाईवे पर ही किनारे खड़ी करके स्टेपनी बदलने लगे। अभी गाड़ी में जैक चढ़ा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बदलू हसन की मौके पर मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि हादसा कार की स्टेपनी बदलते समय हुआ। मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। उनकी तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें