फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र से ऋण दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, दो भाइयों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उद्योग केंद्र से ऋण मंजूर कराने के एवज में दो सगे भाइयों ने कारोबारी से पचास हजार रुपये हड़प लिए। कारोबारी का ऋण भी मंजूर नहीं हुआ। रुपये वापस मांगने पर आरोपी भाइयों ने जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला त्रिपोलिया में कारोबारी मोहम्मद समी का परिवार रहता है। उन्होंने चाकलेट और टाफी की यूनिट लगाने के लिए जिला उद्योग केंद्र से 20 लाख रुपये का ऋण लेने के आवेदन किया था। आरोप है कि इस दौरान उनकी मुलाकात मोहल्ला घेर पछैयां निवासी सगे भाई शबाब अहमद और सिकंदर अली से हुई। इस दौरान दोनों भाइयों ने ऋण मंजूर कराने का भरोसा दिलाया और एक लाख रुपये का खर्च होना बताया।
आरोप है कि 50 हजार रुपये पहले और 50 हजार रुपये ऋण मंजूर होने के बाद देने की बात कही थी। इस दौरान कारोबारी ने भाइयों ने 50 हजार रुपये दे दिए थे। लेकिन उनका ऋण मंजूर नहीं हुआ। कारोबारी ने अपने रुपये वापस मांगे तो दोनों भाइयों ने धमकी देने लगे। आरोप है कि 11 दिसंबर 2021 को दोनों भाइयों ने कारोबारी मोहम्मद समी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा पीड़िम ने न्यायालय की शरण ली। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि शबाब अहमद और सिकंदर अली के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें