फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन बदमाशों को रजबपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 38 एटीएम कार्ड, नकदी, कार और अवैध शस्त्र बरामद हुए हैं। यह गिरोह बुलंदशहर का है, जो मुरादाबाद मंडल सहित कई जिलों में वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी अजय प्रताप सिंह ने रजबपुर थाने में गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसपी सुनीति के निर्देशन में रोजाना बैंक चेकिंग कराई जा रही है। मंगलवार को पुलिस बैंक चेकिंग पर थी। तभी रजबपुर की प्रथमा बैंक शाखा में ठगी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े कार सवार तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम इकबाल, शाहरुख और मुस्तफा निवासी चिट्टा थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर बताया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 38 एटीएम कार्ड, 7500 रुपये की नकदी, तीन चाकू बरामद हुए है। एएसपी के मुताबिक यह एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह हैं। गिरफ्तार आरोपी इकबाल इसका सरगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें