फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फैक्टरी से सामान चोरी करने में चार कर्मचारियों पर मुकदमा

Thu, 18 Sep 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। कर्मचारियों ने अपनी फैक्टरी के गोदाम से सामान चोरी करना शुरू कर दिया। घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मैनेजर ने कैमरे चेक किए तो घटना का पता चला। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर चार कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


यह मामला डिडौली क्षेत्र में नीलीखेड़ी में स्थित स्टोन मैन क्राफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का है। यहां पर आगरा के नरसी विलेज मधरई निवासी विनय भार्गव मैनेजर हैं। उनके द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक फैक्टरी के स्टोर से कुछ समय से सामान गायब हो रहा था जिसकी जांच कराई गई। इस दौरान गोदाम में लगे कैमरों की फुटेज चेक किए गए तो कुछ कर्मचारी सामान चोरी करते हुए दिखाई दिए। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में मैनेजर विनय भार्गव की तहरीर पर संभल के सहान मछलिया निवासी रोहित कुमार, नरहेटा मोहम्मदपुर निवासी कुलदीप, डिडौली क्षेत्र के मूंढाइम्मा गांव निवासी फहद कामरान, पायती कलां निवासी नावेद अली के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें