फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत की सफलता के लिए भाकियू ने ताकत झोंकी

विज्ञापन
महापंचायत की सफलता के लिए संपर्क करते हुए भाकियू नेता दानवीर सिंह - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
मंडी धनौरा/बछरायूं। मुख्यमंत्री की सभा के जवाब में अमरोहा की पुलिस लाइन में आगामी 17 अक्तूबर को होने वाली महापंचायत की सफलता के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने गांव गांव जाकर जनसंपर्क शुरू कर दिया है। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी किसानों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू के वरिष्ठ नेता दानवीर सिंह ने क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा, कैसरा, सुनगढ़, ढयोटी व बछरायूं में सभा का आयोजन किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कृषि कानूनों की आड़ में देश के उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों से खेती व किसान दोनों समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि हजारों किसान बार्डर पर पड़े हुए हैं। उन्होंने महापंचायत को सफल बनाने के लिए प्रत्येक गांव से 10 ट्रैक्टर अमरोहा ले जाने की अपील की। इस मौके पर बिजेंद्र शर्मा, सौवीर सिंह, अशोक प्रधान, सुभाष सिंह, बोबी चाहल, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें