फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लहर में दूसरी बार जांच में मिले सबसे कम तीन संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के मामले में स्वास्थ्य विभाग के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। क्योंकि इस लहर में मंगलवार को दूसरी बार जांच में कोरोना संक्रमित तीन मरीज मिले हैं। तीन मरीजों के मिलने पर जिले में संक्रमितों की संख्या 2850 हो गई है। वहीं 10 मरीजों के स्वस्थ्य होने पर सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 60 हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि 111 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट मंगलवार की रात आई थी। जिसमें जिसमें एक बच्चा, स्वास्थ्य कर्मचारी और किसान संक्रमित मिले। मंगलवार को तीन मरीजों के मिलने पर इस लहर में जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2850 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेसन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 727 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 320 लोगों की एंटीजन जांच हुई। जबकि 407 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। मंगलवार को उपचार के दौरान 10 और लोग स्वस्थ्य हुए, इस तरह जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 60 है। उन्होंने बताया कि इस संक्रमण काल में सात दिन पहले सबसे कम पांच मरीज मिले थे। इस लहर में दूसरी बार सबसे कम तीन मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें