गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली की ओर से आ रही गन्ने लदी ट्रैक्टर-ट्राली को रोडवेज बस ने साइड मार दी। इससे ट्राली बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग लग गया। जाम खुलवाने को थाना पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने पांच घंटे बाद तड़के चार बजे जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।
रविवार की रात लगभग 11 बजे दिल्ली की दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से आ रही रोडवेज बस ने साइड मार दी। इससे गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली बीच सड़क पर पलट गई। इससे हाईवे की एक लेन में जाम लग गया। सूचना मिलने पर औद्योगिक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई रजनीश कुमार, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज मोहित बालियान और चौपला चौकी इंचार्ज एसआई संत कुमार समेत कई दरोगा भी मौके पर पहुंचे गए। पुलिस ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया अवैध कटों को बंद कराने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को लिखा जाएगा।