अमरोहा। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती लोगों को परेशान कर रही है। रविवार को डिडौली में पांच घंटे तो जोया में चार घंटे की कटौती की गई। इससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर से लेकर गांव तक अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया। एक तो गर्मी में लोग पहले से ही परेशान हैं और ऊपर की कटौती, ट्रिपिंग ने भी लोगों को परेशान कर रखा है। शहर में दो से तीन घंटे की कटौती की जा रही है। सबसे बड़ी समस्या लोगों को तब आती है, जब हर घंटे में बिजली के आने-जाने का खेल चलता है। हर दस मिनट में बिजली कट हो जाती है। इससे लोगों के कारोबार पर भी असर पड़ता है। गांवों में फसलों को भी पानी की जरूरत है लेकिन शेड्यूल से बिजली न मिलने की वजह से किसानों को दिक्कत आ रही है।
हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में लोड कम हुआ है, लेकिन इसका असर दिखाई नहीं दे रहा। कैलसा क्षेत्र में भी रोस्टिंग की जा रही है। जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि छोटे-छोटे फाल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित होती है, नहीं तो बिजली आपूर्ति सुचारु चल रही है। संवाद