फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट से लगी आग, फर्नीचर सहित अन्य सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट से आग लगने से फर्नीचर, इन्वर्टर, बैटरी और अन्य सामान सहित पांच लाख का माल जलकर राख हो गया। सूचना पाकर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शिवाजी नगर मोहल्ला निवासी अरुण कुमार का रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के निकट केसर नाम से रेस्टोरेंट है। जिसको आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने उस पर झोपड़ी भी बना रखी थी। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के पीछे से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शुक्रवार की रात उसमें हो रहे शार्ट सर्किट से रेस्टोरेंट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए, लेकिन काबू में नहीं आई। आग ने फर्नीचर, इन्वर्टर, बैटरी और अन्य सामान को चपेट में ले लिया। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेस्टोरेंट स्वामी अरुण कुमार ने आग लगने से पांच लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें