फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ससुराल वालों ने चार पहिया वाहन के लिए विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि पति ने अन्य किसी लड़की से कोर्ट मैरिज भी कर ली है। ससुराल वाले विवाहिता को मायके छोड़ कर चले गए। मामले में पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। नगर कोतवाली पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला प्रतापनगर निवासी इंदर सिंह सैनी की बेटी शालू की शादी 17 अप्रैल 2020 को मेरठ के मारकपुर सियाल निवासी रोबिन गुर्जर के साथ हुई थी। शालू की चार महीने की एक बेटी भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में चार पहिया वाहन की मांग करते थे। पति कहता है कि उसने दूसरी लड़की के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। कुछ दिन पहले पति और उसके परिजन झूठ बोलकर उसे मायके में छोड़कर चले गए। काफी समझाने के बाद में भी वह नहीं माने। पीड़िता ने मामले की शिकायत नगर कोतवाली पुलिस से की। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति रोबिन गुर्जर, ससुर महिपाल गुर्जर और सास पिंकी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें