फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक-दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में सात पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अलग-अलग दो मामलों में ससुराल वालों ने विवाहिताओं को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति ने एक विवाहिता को तीन तलाक दे दिया है। विवाहिताओं की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामलों में ससुराल पक्ष के सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पहला मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र का है। मोहल्ला बगला निवासी शजीला की शादी छह साल पहले मोहल्ला शिवद्वारा निवासी शकील अहमद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसके दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में चार पहिया वाहन और दो लाख रुपये की डिमांड करते थे। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि 14 अगस्त 2021 को विवाहिता अपने मायके में थी। तभी पति शकील अपने परिजनों के साथ घर में घुस आया और मारपीट करने लगा। दहेज की मांग दोहराई। दहेज का विरोध करने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी पूनम से की। उनके निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस ने पति शकील, शफीक अहमद और शमशाद बानो के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
जबकि दूसरा मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मोहल्ला बुधबाजार का है। यहां रहने वाली तलाकशुदा मेहनाज शीरी की शादी 2 जुलाई 2021 को मोहल्ले के ही रहने वाले शादाब से हुई थी। शादाब सऊदी में रहता है, इसलिए निकाह की प्रक्रियाएं ऑनलाइन हुई थीं। फिलहाल वह घर आया हुआ है। शादी के बाद पति और ससुराल वाले दहेज में 15 लाख रुपये और बाइक की मांग करते हैं। विरोध करने पर झूठे आरोप लगाते हैं। पति खुद शादाब आत्महत्या करके फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत सीओ सिटी सतीश पांडेय से की। उनके निर्देश पर पुलिस ने पति शादाब, ननद नगमा, ननदोई अशरफ और सास कमर जहां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें