फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए चार माह की गर्भवती विवाहिता से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज में के लिए प्रताड़ित करने और चार माह की गर्भवती होने के बावजूद मारपीट करने का आरोप लगाया है। दी। पीड़िता की शिकायत पर डिडौली पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

संभल में असमोली थानाक्षेत्र के औबरी गांव निवासी गुलफशा की शादी 24 अगस्त 2020 को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ककराली गांव निवासी अनस के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज का विरोध करने पर रोजाना झगड़ा करते थे। मायके से 5 लाख रुपये या कार लाने का दबाव बना देते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 13 अगस्त 2021 की सुबह विवाहिता के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। देवर ने पेट में लात मार दी। जिसके बाद से विवाहिता के गर्भ में पल रहे बच्चे को खतरा बना हुआ है। ससुराल वालों पर बंधक बनाकर घर में रखने का भी आरोप है। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर पति अनस, सास परवीन, देवर जीशान, ननंद अंजुम, फिरोज, मोहसीन और शायरून के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें