फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मदरसे में सामूहिक नमाज को लेकर विवाद, ग्राम प्रधान और मुतवल्ली समेत सात पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

मदरसे में सामूहिक रूप से नमाज पढ़वाने और गांव का माहौल खराब करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान और मदरसे के मुतवल्ली समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है।
पिछले कुछ दिन से डिडौली कोतवाली क्षेत्र का गांव ड्यौटी उर्फ हादीपुर चर्चा में है। गांव के लोग दूसरे समुदाय के लोगों पर मदरसे में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ाने का आरोप लगाकर डीएम-एसपी से शिकायत कर चुके हैं। गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। लेकिन, अब गांव के ही व्रतपाल सिंह ने ग्राम प्रधान सत्तार हुसैन, मदरसे के मुतवल्ली परवेज, गफ्फार, तौफीक, आकिल, सहसपुर अलीनगर के रहने वाले जुल्फकार और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कुछ लोग मदरसे में अवैध रूप से सामूहिक नमाज पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसे का संचालक गांव का वर्तमान प्रधान सत्तर हुसैन है। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से की तो वह धमकाने लगा। जिससे गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई है। हिंदू समुदाय के लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में सत्तर हुसैन, परवेज, जुल्फकार, गफ्फार, तौफीक, आकिल व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें