फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति और सास-ससुर समेत नौ पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज में मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता किराए के मकान में रहने लगी तो यहां आकर भी मारपीट की। पति ने चम्मच से आंख फोड़ने की कोशिश की। विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की, तो कोई सुनवाई नहीं हुई। अब डीआईजी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति और सास-ससुर समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नल नई बस्ती निवासी नजमा की शादी 10 नवंबर 2014 को मोहम्मद जुबेर के साथ हुई थी। आरोप के मुताबिक शादी में ससुराल वालों ने गृहस्थी का काफी सम्मान उपहार स्वरूप दिया था लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे, वह दहेज में एक मोटरसाइकिल को पांच लाख रुपये नकद की डिमांड करने लगे। विरोध करने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। दहेज के लिए घर से निकाल दिया जिसे लेकर मायके और ससुराल वालों में कई बार पंचायतें हुई। बाद में विवाहिता को ससुराल भेज दिया गया। बावजूद इसके ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। लिहाजा विवाहिता मोहल्ला कटरा बख्तावर सिंह में किराए के मकान में रहने लगी। आरोप है कि 26 मार्च को पति मोहम्मद जुबेर अपने परिजनों के साथ घर में घुस आया और विवाहिता के साथ मारपीट की। विवाहिता को नेत्रहीन बनाने के लिए आंख में चम्मच से वार किया। विवाहिता ने इसकी शिकायत संबंधित पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद विवाहिता ने डीआईजी मुरादाबाद को शिकायती पत्र दिया। अब उनके निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने पति मोहम्मद जुबेर, नसीम बानो, यासमीन, नसरीन, मोहम्मद नबी, मोहम्मद आलम, कमर आलम, साने आलम और यूनुस समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर पूनम आनंद ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें