फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका उत्सव के आखिरे दिन 1909 ने कराया वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिलेभर में टीका उत्सव के आखिरे दिन 55 वैक्सीनेशन केंद्रों पर 1909 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया। सीएमओ ने बूथों का निरीक्षण कर मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाने के निर्देश दिए। आज ऑटो रिक्शा, बस, टैक्सी चालकों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओडॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि टीका उत्सव के चलते बुुधवार को जिला अस्पताल, धनौरा, हसनपुर, जोया, अमरोहा नगर, मुन्नदेवी अस्पताल, रहरा, गजरौला समेत 55 बूथों पर कोविड-19 बचाव का टीका लगाया गया। टीकाकरण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कराया गया। सुबह से लेकर शाम तक बूथों पर लोगों की भीड़ लगी रही। सभी बूथों पर 8000 लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन 45 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों समेत 1909 लोगों ने टीका लगवाया है। गुरुवार को (आज) ऑटो रिक्शा, बस, टैक्सी, फेरी वाले एवं निर्माण कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें