फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ससुराल वालों पर विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। आरोपी दहेज में बाइक और नगदी की मांग कर रहे थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में की थी। पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के महेशरा गांव निवासी दिनेश चंद्र शर्मा की बेटी कौशल्या देवी की शादी 4 दिसंबर 2019 को मुजफ्फरनगर के खतौली थानाक्षेत्र के पनवाली निवासी प्रियेश उर्फ प्रियांशु के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के दो महीने बाद ही ससुराल वालों ने कौशल्या को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट करते थे। कई बार ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल डालकर विवाहिता को आग लगाकर मारने का प्रयास भी किया। इस संबंध में कई बार पंचायतें हुईं, बावजूद आरोपियों का रवैया नहीं सुधरा।
30 मई को ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। दहेज में एक बाइक और नगदी लेकर आने का दबाव बनाया था। तभी से विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रहती है। पीड़िता ने मामले की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में की। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रजबपुर पुलिस ने अति प्रियेश उर्फ प्रियांशु, ससुर सुरेंद्र शर्मा, सास कुसुम देवर और चेतन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें