फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से दुष्कर्म में पति-पत्नी सहित तीन पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बाजरे के खेत में बेहोश मिली विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद से विवाहिता जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसओ सुनील मलिक ने बताया कि क्षेत्र एक गांव निवासी युवती की शादी तीन साल पहले बिजनौर जनपद एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता का ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। फिलहाल विवाहिता अपने मायके में थी। बुधवार को विवाहिता का नंदोई, जेट और ननद घर आए थे। यहां विवाहिता को समझा कर बिजनौर लेकर जाने के लिए निकले थे। लेकिन बाद में विवाहिता एवजाबाद गांव के जंगल में बाजरे के खेत में बेहोश हालत में पड़ी मिली थी। पुलिस ने विवाहिता को बेहोश हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। होश में आने पर विवाहिता ने अपने नंदोई, जेट और ननद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। तभी से पुलिस मामले की जांच कर रही थी। गुरुवार की शाम विवाहिता की मां ने तहरीर ननदोई पर दुष्कर्म करने, जेठ पर हाथ पकड़ने और ननद पर घटनास्थल पर खड़ी होकर निगरानी करने का आरोप लगाया है। सीओ सतीश पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें