नगर निवासी एक व्यक्ति की दो बेटियों की शनिवार की रात को शादी हो रही थी। एक मैरिज हॉल में बरात हुई थी। दूल्हे के जूता चुराई के बाद नेग देने को लेकर बरात में आए कुछ लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
शादी समारोह के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। मारपीट में घायल हुए लोगों का अस्पताल में उपचार कराया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।