फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात चढ़त के दौरान मारपीट, गाड़ी का शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसौली में बरात चढ़त के दौरान युवकों के बीच मारपीट हो गई। गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। जमकर हंगामा हुआ। मामला थाने पहुंच गया। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ से मंगलवार को एक बरात क्षेत्र के गांव सहसौली गई थी। बरात में रामपुर भूड़ निवासी मनीष भी गया था। यहां बरात चढ़त के दौरान डांस को लेकर मनीष के साथ कुछ युवकों की मारपीट हो गई। उसकी कार का शीशा भी तोड़ दिया। इससे नाराज होकर मनीष मामले की शिकायत करने मनौटा चौकी पर पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी युवक भी पीछे से पहुंच गए। चौकी पर पुलिस की मौजूदगी में ही मारपीट की नौबत आ गई। जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। मनौटा चौकी इंचार्ज संत कुमार ने बताया कि मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। उधर, मारपीट के एक अन्य मामले में सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव इकौंदा निवासी दयानंद और बाइखेड़ा निवासी उदल और कुंदन भी घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें